CTET 2022: ‘पर्यावरण’ के अंतर्गत मानचित्र पर आधारित के ऐसे सवाल सीटेट परीक्षा मे जरूर पूछे जाएंगे!

CTET EVS Question Based On Map: सीबीएसई द्वारा शिक्षकों की पात्रता जांच करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी  केंद्रीय सरकारी विद्यालयों में सरकारी शिक्षक भर्ती मे आवेदन देने के पात्र माने जाते हैं। सीटेट परीक्षा इस बार 15 दिसंबर के बाद से आयोजित कराई जा सकती है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी चल रही है जो कि 24 नवंबर तक चलेगी। यदि आप शिक्षक बनने की अपनी इच्छा से इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो इस आर्टिकल में हमने परीक्षा में पूछे जाने वाले पर्यावरण अध्ययन पर आधारित मैप से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ शेयर किए हैं,  जिन्हें आप परीक्षा में जाने से पूर्व एक नजर अवश्य पढ़ें, ताकि बेहतर अंकों के साथ परिणाम अर्जित किए जा सके।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले मानचित्र पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न—EVS Important Question Based On Map For CTET Exam

1. आप X पर स्थित हैं और आपका विद्यालय Y पर स्थित है। आपके घर से आपके विद्यालय . तक जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में 30 मी दूरी पर है, फिर आप B पर जाते हैं जो A के ठीक पश्चिम में 40 मी दूरी पर है, फिर आप C पर जाते हैं जो B ठीक उत्तर में 30 मी दूरी पर है और अन्त में आप Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं, जो C के ठीक पश्चिम में 140 मी दूरी पर है। विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की सही दिशा क्या ?

A. ठीक पूर्व

B. दक्षिण – पूर्व

C. उत्तर पश्चिम

D. ठीक दक्षिण

Ans- B

2. किसी डॉक्टर का घर X पर स्थित है तथा उसका अस्पताल Y पर स्थित है। डॉक्टर के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः डॉक्टर पहले A पर जाते हैं जो x के ठीक पूर्व में 600m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते है जो A के ठीक दक्षिण में 450m की दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 120m की दूरी पर है और अन्त में वह Y पर अपने अस्पताल पहुंचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 90m की दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष डॉक्टर के घर की सही दिशा क्या है ?

A. उत्तर पूर्व

B. उत्तर – पश्चिम

C. दक्षिण – पूर्व

D. दक्षिण – पश्चिम

Ans- B

3. निम्नलिखित में से कौन से राज्य जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी – राज्य हैं ?

A. उत्तराखंड, राजस्थान 

B. हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड

C. हिमाचल प्रदेश, पंजाब

D. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश.

Ans- C 

4. तमिलनाडु के निकटवर्ती / समीपवर्ती राज्य हैं

A. केरल, गुजरात और कर्नाटक

B. आंध्र प्रदेश, गोआ और कर्नाटक

C. गोआ, कर्नाटक और केरल

D. केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश

Ans- D 

5. गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गया रेलयात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित में से किस नदी को पार करने की संभावना नहीं है?

A. गोदावरी

B. गंगा

C. कृष्णा

D. नर्मदा

Ans- B

6. केरल के निकटवर्ती राज्य हैं

A. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश

B. कर्नाटक और महाराष्ट्र

C. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक

D. कर्नाटक और तमिलनाडु

Ans- D

7. नई दिल्ली में रहने वाला कोई व्यक्ति पहले भोपोल (मध्य प्रदेश) और फिर राँची (झारखंड) का भ्रमण करना चाहता है। उसकी यात्रा की दिशा होगी पहले

A. पूर्व दिशा में और फिर दक्षिण दिशा में

B. पश्चिम दिशा में और फिर दक्षिण दिशा में

C. दक्षिण दिशा में और फिर पूर्व दिशा में

D. दक्षिण दिशा में और फिर पश्चिम दिशा में

Ans- C 

8. भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष हिमाचल प्रदेश की राजधानी (शिमला) और मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल ) क्रमशः स्थित हैं दिल्ली के

A. उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम में 

B. दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में

C. उत्तर और दक्षिण में

D. दक्षिण पूर्व और उत्तर पश्चिम में

Ans- C 

9. गांधीधाम (गुजरात) का रहने वाला कोई व्यक्ति पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) और फिर हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) जाना चाहता है। उसके सफर (यात्रा) की दिशाएँ क्या होंगी ?-

A. पहले पूर्व दिशा में और फिर दक्षिण दिशा में

B. पहले पश्चिम दिशा में और फिर दक्षिणा दिशा में

C. पहले दक्षिण दिशा में और फिर पश्चिम दिशा में

D. पहले दक्षिण दिशा में और फिर पूर्व दिशा में

Ans- A 

10. निम्नलिखित राज्यों के समूह में से किस एक समूह के समुद्रतट अरब सागर पर है?

A. केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल

B. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक

C. कर्नाटक, केरल गुजरात

D. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा

Ans- C 

11. हमारे देश के मानचित्र में झारखण्ड कहाँ स्थित है

A. ओडिशा के उत्तर में

B. छत्तीसगढ़ के दक्षिण – पूर्व में

C. उत्तर प्रदेश के पश्चिम में

D. पश्चिम बंगाल के पूर्व में

Ans- A 

12. भारत में बिहार के सापेक्ष जम्मू- कश्मीर और गोवा की स्थिति क्या है ?

A. दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्व –

B. पूर्व और पश्चिम

C. पश्चिम और पूर्व

D. उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम

Ans- D 

Read More:-

CTET CDP PYQ: विगत वर्ष मे पूछे गए ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ से जुड़े सवाल आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगे, अवश्य पढे

CTET Hindi Pedagogy: ‘हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र’ के इन सवालों को परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूर पढ़ें!

उपरोक्त आर्टिकल में हमने ”पर्यावरण अध्ययन” के (CTET EVS Question Based On Map) सवालों का अध्ययन किया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से जुड़ी नवीनतम अपडेट और प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य बने, जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *