CTET 2022: सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए पढ़ें ‘हिंदी पेडागोजी’ के इन 15 सवालों को!

Hindi Pedagogy Quiz Test For CTET: सरकारी शिक्षक बनने की चाह लिखिए लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल सीटेट परीक्षा इस वर्ष दिसंबर से जनवरी  तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित होगी। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में बैठने वाले हैं , उनके लिए अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। परीक्षा के बच्चे शेष दिनों में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त होंगे। ऐसे में यहां पर हम हिंदी पेडगॉजी से जुड़े ऐसे सवाल आपके लिए लेकर आए हैं, जो कि विगत वर्ष में पूछे जा चुके हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन अभ्यर्थियों को एक बार अवश्य कर लेना चाहिए जिससे कि वह जान पाएंगे विगत वर्ष किस लेवल के सवाल परीक्षा में पूछे गए थे।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है हिंदी पेडागॉजी की यह प्रश्न—CTET Exam Hindi Pedagogy objective Questions

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा-अर्जन के व्यवहारवादी सिद्धान्त से संबंधित नहीं है?

1) सक्रिय अनुकूलन

2) खाली वर्तन

3) प्रवास तथा त्रुटि 

4) सामाजिक अंतः क्रिया

Ans- 4 

2. चॉमस्की के अनुसार, मानव मस्तिष्क में स्थित नियमों का समूह कहलाता है ?

1) व्याकरण की पेटी

2) सार्वभौमिक व्याकरण

3) एकीकृत व्याकरण

4) नियम पुस्तिका

Ans- 2 

3. स्वानिमिक जागरूकता संबंधित है ?

1) स्वनियों तथा लेखा चित्रों में संबंध स्थापित करने की योग्यता से

2) बोले गए शब्दों में स्वनियों को पहचानकर उनमें परिवर्तन करने की योग्यता से

3) शब्दों को शुद्ध तथा धाराप्रवाह पढ़ना 

4) सही वर्तनी के साथ लिखना

Ans- 2 

4. जब एक व्यक्ति समाचारपत्र में नौकरी के लिए कोई विज्ञापन पढ़ता है। वह ……….. ?

1) पाठ्य वस्तु को बारीकी से पढ़ रहा है।

2) पाठ्य वस्तु की व्याख्या कर रहा है। 

3) पाठ्य वस्तु को सरसरी दृष्टि से पढ़ रहा है।

4) टिप्पणी लिख रहा है।

Ans- 1 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भाषा अधिगम के संबंध में सही है?

1) भाषा अधिगम केवल भाषा की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने से ही होता है।

2) भाषा अधिगम की गति मुद्रित एवं लिखित समृद्ध परिवेश में बढ़ जाती है। 

3) विज्ञान तथा गणित सीखने के लिए भाषा अधिगम की आवश्यकता नहीं होती है। 

4) भाषा अधिगम अचेतन होता है।

Ans- 2 

6.  प्रक्रिया आधारित लेखन उपागम में ………….. पाठक तथा लिखने के उद्देश्य को चिह्नित जाता है ?

1) पुनरावृत्ति (दोहराने)

2) पूर्वलेखन 

3) संपादन

4) प्रारूपण

Ans- 2 

7. भाषा विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त समर्थन करता है कि भाषा ……….. ? 

1) व्यक्ति की स्वाभाविक जन्मजात क्षमता है।

2) पुरस्कार तथा दंड के द्वारा सीखी जाती है।

3) समाज में अंतः क्रिया के द्वारा सीखी जाती है।

4) बच्चे के बोलना शुरू करने से पहले संकल्पना की समझ पर निर्भर करती है।

Ans- 4 

8. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पठन कौशल विकसित करने की तकनीक है?

a. कक्षा में पठन कोना पठन कौशल के विकास में सहायक है। 

b. बच्चों को जोड़े में बैठाकर उन्हें अपनी पसंद तथा ना पसंद के बारे में चर्चा करने के लिए कहना

1) a तथा b दोनों सही हैं।

2) a सही है तथा b गलत है।

3) b सही है तथा गलत है।

4) a तथा b दोनों गलत है।

Ans- 2 

9. एक अच्छे…………. में सभी वाक्य मिलकर मुख्य विचार को अर्थ देते हैं ?

1) अनुच्छेद

2) प्रारूप

3) व्याख्या

4) संपादन

Ans- 1 

10. भाषा एक सामाजिक संकल्पना है’ इसमें यह विचार सम्मिलित है कि भाषा ………… ? 

1) सामाजिक अंतः क्रिया के द्वारा अर्जित की जाती है।

2) विरासत में मिलती है।

3) अनुकूलन के द्वारा सीखी जाती है।

4) स्वाभाविक (जन्मजात) क्षमता है।

Ans- 1 

11. निम्नलिखित में से कौन-से ‘प्रारंभिक साक्षरता’ से संबंधित नहीं हैं?

1) इस बात की समझ कि मुद्रित सामग्री अर्थ देती है।

2) आरंभिक स्वनिमिक जागरूकता 

3) आधारभूत वर्णों का ज्ञान

4) टिप्पणी लिखना

Ans- 4 

12. अचानक से शब्दों को सीखना तब घटित होता है जब बच्चे …………….. के माध्यम से  शब्द संपदा सीखते हैं ?

1) पुस्तक के सस्वर वाचन

2) पृथक रूप से शब्द सिखाने की तकनीक पढ़ाने

3) पठन सामग्री की समझ के लिए उन विशेष शब्दों को पढ़ाना जो पठन सामग्री में आए हैं। 

4) शिक्षक द्वारा चयनित नए शब्दों के अर्थ याद करने

Ans- 1 

13. भाषा अधिगम में कहानी सुनाना …………… एक प्रभावकारी माध्यम है ?

1) नैतिक शिक्षा प्रदान कराने के लिए 

2) अवण कौशलों को विकसित करने के लिए

3) लेखन कौशल को विकसित करने के लिए 

4) खाली समय में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए

Ans- 2

14. एक भाषा शिक्षिका कक्षा iv के विद्यार्थियों को एक अनुच्छेद लिखने के लिए कहती है। जब ये लिख लेते हैं, तो प्रत्येक बच्चे के अनुच्छेद लेखन में व्याकरणिक त्रुटियों पर लाल घेरा बनाकर उन्हें सही करती है। शिक्षिका की रणनीति –

1) लेखन कौशल के विकास में सहायक है। 

2) भाषा अधिगम के लिए अनुपयुक्त है।

3) बाल मनोविज्ञान के अनुकूल है।)

4) लेखन कौशल के विकास के लिए उपयुक्त है।

Ans- 2 

15. निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावकारी पठन रणनीति है?

1) पठन सामग्री में वर्णों या शब्दों के अर्थ निकालना पढ़ना है।

2) पठन अचेतन चिंतन प्रकिया है।

3) पठन अपने साथियों के ज्ञान को पठन सामग्री के अर्थ की पुनर्रचना के लिए प्रयोग करना है।

4) पठन केवल शब्दों की ध्वनियों को जोड़ने की योग्यता है।

Ans- c 

Read More:-

CTET 2022: ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न!

CTET 2022: ‘लैब वाइगोत्सकी और जीन पियाजे’ के सिद्धांत पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़ें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *