KVS Recruitment 2022: सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल केवीएस की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग कैटेगरी के 13000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाने वाली है। इन पदों की नियुक्ति के लिए संगठन द्वारा आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी जो कि 26 दिसंबर 2022 तक चलेगी। शिक्षक बनने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें-
kendriya Vidyalaya Vacancy 2023
| Name of Board | Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) |
| Name of Posts | TGT, PGT, PRT, Principal, Vice Principal, Music Teacher, Librarian, Junior Secretariat Assistant, and other posts. |
| Total Vacancies | 13,404 |
| Online Registration Start Date | 05th to 26th December 2022 |
| KVS Official website | www.kvsangathan.nic.in |
इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग तथा non-teaching केटेगरी के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें विभिन्न पद शामिल है, इसके तहत प्राथमिक स्नातक शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), पीआरटी संगीत, सहायक प्राचार्य और उप प्रधानाचार्य आदि शिक्षकों के खाली पड़े हुए पदों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा गैर शिक्षण पद के लिए संगठन में लाइब्रेरियन, वित्त अधिकारी, सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (UDC), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (LDC), हिंदी अनुवादक, तथा आशुलिपिक ग्रेड-2 आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। नीचे सभी रिक्त पदों की कैटेगरी वाइज जानकरी दी गई है
KVS Primary Teacher Vacancy 2022 Details
| Category | Vacancies |
| UR | 2599 |
| OBC | 1731 |
| SC | 962 |
| ST | 481 |
| EWS | 641 |
| Total Post | 6414 |
| OH | 97 |
| VH | 96 |
KVS Trained Graduate Teacher Vacancy Details
| Subjects/Posts | Vacancies |
| Hindi | 377 |
| English | 401 |
| Sanskrit | 245 |
| Social Studies | 398 |
| Maths | 426 |
| Science | 304 |
| Physical & Health Education | 435 |
| Art Education | 251 |
| Work Experience | 339 |
| Total Post | 3176 |
KVS Post-Graduate teacher Vacancies Details
| Subjects/Posts | Vacancies |
| Hindi | 172 |
| English | 158 |
| Physics | 135 |
| Chemistry | 167 |
| Maths | 184 |
| Biology | 151 |
| History | 63 |
| Geography | 261 |
| Economics | 97 |
| Commerce | 66 |
| Computer Science | 142 |
| Bio-Technology | 04 |
| Total Post | 1942 |
KVS Principal Vacancy 2022 Details
| Category | Vacancies |
| UR | 123 |
| OBC | 64 |
| SC | 35 |
| ST | 17 |
| Total Post | 239 |
KVS Vice Principal Vacancy 2022 Details
| Category | Vacancies |
| UR | 203 |
| OBC | 54 |
| SC | 30 |
| ST | 15 |
| Total Post | 203 |
KVS Non-Teaching Vacancy 2022 Details
| Posts | Vacancies |
| Assistant Section Officer (ASO) | 156 |
| Senior Secretariat Assistant (SSA) | 322 |
| Junior Secretariat Assistant (JSA) | 702 |
| Assistant Engineer (Civil) | 02 |
| Hindi Translator | 11 |
| Stenographer Grade II | 54 |
| Finance Officer | 06 |
| Assistant Commissioner | 52 |
| Total Post | 1305 |
कौन कर सकता है आवेदन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न है। जिसमें प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार के पास डीएड/ जेबीटी/ B.Ed के साथ सीटेट का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
टीजीटी हाई स्कूल शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी को B.Ed के साथ सीटेट परीक्षा में पास होना आवश्यक है।
पीजीटी हायर सेकेंडरी शिक्षक पदों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी के पास पोस्ट ग्रेजुएशन तथा B.Ed के साथ सीटेट का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
संबंधित पदों की नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। (पीजीटी) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, वही ( टीजीटी) ग्रेजुएट टीचर तथा तथा लाइब्रेरियन पद के लिए 35 वर्ष और प्राइमरी शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु संबंधित छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
केवीएस संगठन में निकली गई भर्ती में आवेदन के लिए केटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, तथा ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए 1000 आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि एसटी, एससी तथा पीडब्ल्यूडी कैंडीडेट्स को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें-