REET Mains: रीट लेवल 1 और लेवल 2 के लिए ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

REET Mains Educational Psychology MCQ: राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जाना है, यदि आपने भी रीट मुख्य परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया है, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए शिक्षा मनोविज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे चुनिंदा प्रश्न लेकर आए हैं, जो कि आपको परीक्षा में बेहद काम आने वाले हैं। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करें जिससे कि राजस्थान में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके।

शिक्षा मनोविज्ञान से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

1. शिक्षा मनोविज्ञान है?

(1) एक स्वतंत्र विज्ञान

(2) मनोविज्ञान की एक शाखा

(3) शिक्षा और मनोविज्ञान का शिक्षण

(4) दर्शन का एक अंग

Ans- 2

2. पियाजे के अनुसार संवेदीगामक चरण के उपचरण ‘मानसिक निरूपण/प्रतिनिधित्व की आयु है-

(1) जन्म से 1 माह 

(2) 4 से 8 माह

(3) 8 से 12 माह

(4) 18 माह से दो वर्ष

Ans- 4

3. कम्प्यूटर है-

(1) शैक्षिक तकनीकी प्रथम

(2) शैक्षिक तकनीकी द्वितीय

(3) शैक्षिक तकनीकी तृतीय

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 1 

4. शिक्षक ने रेखा को कहा कि आपने गृहकार्य पूरा नहीं किया है अतः आपको खेल की कक्षा से वंचित किया जाता है। यह उदाहरण है-

(1) नकारात्मक पुनर्बलन का

(2) दण्ड का

(3) सकारात्मक पुनर्बलन का

(4) स्पर्शनीय पुरस्कार का

Ans- 1 

5. स्किनर के अनुसार मनोविज्ञान मानवीय व्यवहार का ………….. अध्ययन करता है।

(1) वास्तविक परिस्थितियों में

(2) वैज्ञानिक परिस्थितियों में

(3) शैक्षणिक परिस्थितियों में

(4) सामाजिक परिस्थितियों में

Ans- 3 

6. छात्र अधिगम प्रक्रिया होती है?

(1) हार्डवेयर पर आधारित 

(2) सॉफ्वेयर पर आधारित 

(3) दोनों उपागमों पर आधारित 

(4) केवल सिस्टम उपागम पर आधारित

Ans- 3 

7. वर्गीकरण की योग्यता का विकास होता है- 

(1) संवेदी गामक अवस्था में 

(2) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में 

(3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- 3

8. दृष्टिबाधित बालकों हेतु किस प्रकार की शिक्षण सामग्री सर्वाधिक प्रभावी होगी ?

(1) वीडियो आधारित

(2) दृश्य सामग्री

(3) स्पर्शात्मक

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 3 

9. शैक्षिक तकनीकी प्रथम है-

(1) हार्डवेयर

(2) सॉफ्टवेयर

(3) सिस्टम अप्रोच

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 1 

10. मानव आवश्यकता के निम्नांकित प्रकारों पर विचार करें-

1. सुरक्षा की आवश्यकता

2. स्नेह पाने की आवश्यकता

3. आत्मसिद्धि की आवश्यकता

4. शारीरिक आवश्यकता

5. सम्मान की आवश्यकता

मैसलों ने अपने आश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत में उपरोक्त का क्रम रखा है-

कूट:-

(1) 3, 5, 2, 1, 4

(2) 2, 3, 5, 1, 4

(3) 1, 2, 3, 4, 5

(4) 4, 5, 1, 2, 3

Ans- 1 

11. शिक्षा में मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के आन्दोलन का सूत्रपात किया ?

(1) रूसो

(2) जॉन लॉक

(3) प्लेटो

(4) अरस्तू

Ans- 1 

12. शैक्षिक तकनीकी द्वितीय है-

(1) सिस्टम अप्रोच

(2) हार्डवेयर

(3) सॉफ्टवेयर

(4) उपरोक्त सभी

Ans- 3 

13. एनोरेक्सिया नरवोसा, (Anorexia nervosa) खाने से सम्बन्धित एक विकृति है जिसमें-

(1) व्यक्ति में मोटा हो जाने का असंगत डर बना होता है। फलतः व्यक्ति खाना-खाना बंद कर देता है।

(2) व्यक्ति को बार-बार खाने की असाधारण इच्छा होती है।

(3) व्यक्ति में शरीर का एक निश्चित वजन बनाये रखने की आनुवंशिक प्रवृत्ति होती है।

(4) व्यक्ति खाने में केवल कार्बोहाइड्रेटयुक्त खाद्य पदार्थ का प्रयोग करता है।

Ans- 1 

14 सूची-I (व्यक्तित्व के सैद्धान्तिक उपागम) को सूची-II (सम्बन्धित मनोवैज्ञानिक) से सुमेलित कीजिए

                       सूची-I                                                   सूची -II 

(व्यक्तित्व के सम्बन्धित सैद्धान्तिक उपागम)                    (मनोवैज्ञानिक)

A. मनोविश्लेषणात्मक उपागम                                      1. फ्रायड

B. नवमनोविश्लेषणात्मक उपागम                                 2. एडलर एवं युग

C. जीवन अवधि उपागम                                             3. इरिक इरिक्सन

D. शीलगुण उपागम                                                   4. आलपोर्ट तथा कैटेल

कूट :

     A B C D

(1) 3 2 4  1

(2) 2 1 3  4

(3) 1 2 3  4

(4) 3 4 2  1

Ans- 3 

15. हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर उपागमों को जोड़ने वाली कड़ी है-

(1) प्रणाली उपागम

(2) कम्प्यूटर

(3) रेडियो

(4) चार्ट

Ans- 1

Read More:-

REET Main Exam: ‘राजस्थान की कला एवं संस्कृति’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल ही पूछे जाएंगे रीट मुख्य परीक्षा में!

REET Mains 2023: गणित की ‘शिक्षण विधि’ से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *